ऊधमसिंह नगर: लापता दो सगी बहनों को पुलिस ने राजस्थान से खोज निकाला, दो सगे भाई समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप से 24 दिन पूर्व दो सगी बालिग-नाबालिग बहनों के अपहरण के आरोपी दो सगे भाइयों समेत तीन को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों बहनों को भी सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है, जहां से तीनों को जेल भेज दिया है।
मंगलवार को पुलिस कार्यालय में एसएसपी डॉ़ मंजूनाथ टीसी ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि ट्रांजिट कैंप निवासी एक युवक ने पुलिस को तहरीर दी कि 20 जुलाई की रात उनकी 16 वर्षीय और 20 वर्षीय बेटी बिना बताए कहीं चली गई थीं। उन्होंने शक जताते हुए पुलिस को कुछ युवकों के नाम भी दिए थे। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस टीम का गठन किया। टीम ने पीड़ित के घर के पास लगे करीब 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और सीडीआर के विश्लेषण के आधार पर बहनों की लोकेशन को ट्रेस किया। बहनों की लोकेशन जम्मू कश्मीर में मिली। आठ अगस्त को टीम जम्मू कश्मीर रवाना हो गई। इस दौरान टीम ने सूचना पर जम्मू कश्मीर जिला अनन्तनाग थाना कोजीगुंड चौकी क्षेत्र में ईंटभट्ठे में संदिग्धों की तलाश की। यहां कार्य कर रहे मजदूरों का सत्यापन चेक करने के दौरान टीम ने एक संदिग्ध गांव भूड़ा थाना बहेड़ी बरेली निवासी विक्की भारती पुत्र जयपाल भारती को हिरासत में ले लिया।
पुलिस पूछताछ में विक्की ने बताया कि उसके भाई शिवम ने युवती से शादी कर ली है। जोकि वर्तमान में राजस्थान में किसी ईट भट्ठे पर रह रहे हैं। इसके बाद एक टीम आरोपी विक्की को लेकर राजस्थान रवाना हुई। मुखबिर की सूचना पर थाना रामसिंह पुर जिला अनूपगढ़ राजस्थान स्थित एक नए बन रहे ईंट भट्ठे पर दबिश देकर अपहृत बहनों को बरामद किया। वहीं आरोपी गांव गरीबपुरा बहेड़ी बरेली निवासी पंकज पुत्र कन्हई लाल और गांव भूड़ा थाना बहेड़ी निवासी शिवम भारती पुत्र जयपाल भारती को गिरफ्तार कर लिया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद