उधमसिंह नगर: यहां कब्र से निकाले गए शव के पोस्टमॉर्टम से हुआ सनसनीखेज खुलासा, हत्यारोपी पिता गिरफ्तार, भाई फरार
उधमसिंह नगर जिले में एक 14 साल की नाबालिग लड़की की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए करीब एक हफ्ते बाद कब्र खोदकर उसकी लाश को बाहर निकाला गया था। मामा की शिकायत पर तहकीकात के लिए लड़की की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। लड़की रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत पाई गई थी। आज पुलिस ने जिस पर से पर्दा उठाते हुए इस सनसनीखेज मामले का खुलासा कर दिया है।
किच्छा के थाना पुलभट्टा पुलिस ने बेटी की हत्या के मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है, इसके साथ ही हत्या के मामले में एक आरोपी अभी फरार है।
उधमसिंह नगर जिले के एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के ने किशोरी की हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि, 27 मई को एक युवक गुड्डू के द्वारा पुलभट्टा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि, उसके जीजा जाकिर अली के द्वारा 22 मई को अपनी 14 वर्षीय पुत्री को मारने के बाद बिना पुलिस को बताए दफन कर दिया गया है। जिसके बाद पुलिस टीम के द्वारा मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद कब्र से किशोरी की लाश को बाहर निकालकर हल्द्वानी से शव का पोस्टमार्टम कराया था।
उसके बाद मामले की गहनता से जांच की तो मृतका किशोरी के पिता जाकिर अली को पुलिस ने अपनी 14 वर्षीय पुत्री सोनी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही जाकिर अली का पुत्र यूनुस अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
खुलासा करते हुए एसपी क्राइम ने बताया कि जाकिर अली के द्वारा अपनी पुत्री सोनी को पास के ही रहने वाले एक युवक से मोबाइल फोन पर बात करने के शक में अपने बेटे यूनुस के साथ मिलकर गला दबाकर मौत के घाट उतारा था। घटना को छुपाने के लिए बेटी की संदिग्ध मौत बताते हुए उसको कब्रिस्तान में दफन कर दिया था। अब पुलिस ने बेटी की हत्या के आरोप में पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस का दावा है कि जल्दी फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी