उधमसिंह नगर: यहां घर में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें 👉

उधमसिंह नगर। रुद्रपुर में आवास विकास क्षेत्र में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने आवास विकास क्षेत्र में एक घर में औचक दबिश देकर देह व्यापार में लिप्त दो महिलाओं सहित एक पुरूष को आपत्तिजनक सामग्री सहित गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: यहां कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर रूप से घायल, हल्द्वानी रेफर

जानकारी के अनुसार, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आवास विकास क्षेत्र के साई कलेक्शन वाली गली में एक घर में अनैतिक देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इस पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक जीतों कंबोज की अगुवाई में टीम ने तत्काल कार्रवाई की और उक्त स्थान पर छापा मारा।
छापेमारी में एक पुरुष और दो महिलाएं पकड़ी गईं, जिन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 143 बी0एन0,एस0 और 3/4/5/6/7 अनैतिक व्यापार अधिनियम 1956 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  16 फरवरी का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे,….पढ़ें सभी राशियों का हाल

इस कार्रवाई में टीम के प्रमुख सदस्य प्रभारी निरीक्षक जीतों कंबोज, हेड कांस्टेबल सुभाष चंद्र, महिला कांस्टेबल ममता मेहरा, प्रियंका आर्य, उप निरीक्षक गणेश पांडे और कांस्टेबल अनिल कुमार भी शामिल थे। पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।