उधमसिंह नगर : यहां किशोर को नदी में खींच ले गया मगरमच्छ, वन विभाग ने मगरमच्छ को पकड़ा।
खटीमा। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से बड़ी खबर सामने आई है यहां खटीमा में देवहा नदी में नहा रही भैंस को निकालने के लिए गए किशोर को मगरमच्छ ने खींच ले गया। मगरमच्छ के जबडे़ में दबे किशोर की चीख सुनने पर आस पास के लोग घटना स्थल पर दौड़े, लेकिन जब तक उसे बचाने का प्रयास करते तब तक मगरमच्छ किशोर को पानी के अंदर खींच ले गया। इस घटना की खबर गांव पहुंचते ही लोग नदी की ओर दौड़ पड़े। स्वजनों में कोहराम मच गया।
सूचना पर वन विभाग व पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। गांव के गोताखोर युवक नदी में रस्सी का जाल बनाकर कूद गए। घंटों मशक्कत के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने हंगामे काटते हुए कहा कि मगरमच्छ ने किशोर को निगल लिया है। काफी नोकझोंक के बाद वन विभाग व ग्रामीणों ने मगरच्छ को रेस्क्यू कर पकड़ लिया है। जिसे एक्स-रे को अस्पताल लाया जा रहा है। वहीं इस घटना को लेकर ग्रामीण रोष बना हुआ है।
बताया जा रहा है सुनपहर मेहरबान नगर निवासी 11 वर्षीय वीर सिंह पुत्र स्व.शोभा प्रसाद रविवार की देर शाम अपने साथियों के साथ मवेशियों को चराने देवहा नदी के करीब गया था। इसी दौरान उसकी भैंस नदी में पहुंच गई। जिसको बाहर निकालने के लिए वीर सिंह नदी में कूद पड़ा। तभी मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और उसे खींचकर नदी में लेकर चला गया। किशोर की चीख-पुकार सुनकर उसके साथी व आसपास काम कर रहे लोग नदी की ओर दौड़ पड़े। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, मगरमच्छ किशोर को खींच ले गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप