उधमसिंह नगर: यहां चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचा चालक,……Video
उधमसिंह नगर में एक चलती कार में अचानक आग लग गई. इस घटना में कार चालक बुरी तरह से झुलस गया और उसे तुरंत ही नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज किया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
एसएसआई हरविंद्र कुमार के अनुसार सोमवार को खटीमा निवासी एजाज अहमद अपनी कार से रुद्रपुर जा रहे थे। सुबह करीब 11 बजे सितारगंज से रुद्रपुर को जाने वाले हाईवे पर नगर से करीब दस किमी दूर चलती कार में अचानक आग लग गई। एजाज ने किसी तरह कार रोककर जान बचाई। हालांकि कार से निकलते वक्त वह थोड़ा झुलस गए। आग की लपटों ने कुछ ही देर में पूरी कार को अपने आगोश में ले लिया।
इससे हाईवे से गुजरने वाले वाहनों के पहिये थम गए। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार जल चुकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक