ऊधमसिंह नगर: यहां स्कूल की जगह छात्रा दोस्त के साथ पहुंची होटल, पुलिस ने दोनों आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

ख़बर शेयर करें 👉

ऊधमसिंह नगर। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले से शर्मनाक मामला सामने आया है। स्कूल जाने की जगह छात्रा अपने दोस्त के साथ एक होटल पहुंच गई। जहां पुलिस की छापेमारी के दौरान नाबालिग छात्रा और उसका दोस्त होटल में आपत्तिजनक स्थिति में मिले। जांच में यह बात भी सामने आ रही है कि युवक ने नाबालिग छात्रा का न्यूड वीडियो भी बनाई है। पुलिस ने आरोपी युवक और होटल संचालक सहित तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एंटी हृयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की प्रभारी बसंती आर्य को सूचना मिली कि बाजपुर दोराहा रोड स्थित कहलो रेस्टोरेंट एंड बार में गड़बड़ी की शिकायत मिली। टीम ने पुलिस के साथ छापा मारा कमरे की तलाशी ली तो एक युवक और छात्रा आपत्तिजनक हालत में मिले। युवक ने नाम मोहनीश (20) निवासी मुडिया पिस्तौर बाजपुर बताया।

वहीं नाबालिग को कमरा देने के आरोप में होटल के कर्मी परविंदर निवासी मुजफ्फरनगर तथा प्रीतपाल निवासी जसपुर खुर्द को भी हिरासत में लिया है पुलिस ने इन तीनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। एएचटीयू प्रभारी बसंती आर्य ने बताया कि कमरे में आपत्तिजनक स्थिति का पॉर्न वीडियो बनाने की बात भी सामने आई है। केस दर्ज कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad