उधमसिंह नगर: दो दिन से लापता युवक का गोला नदी में मिला शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप
किच्छा। उधमसिंह नगर जिले के किच्छा कोतवाली क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव गोला नदी किनारे जंगल में फेंकने का मामला प्रकाश में आया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. युवक पिछले दो दिनों से गायब चल रहा था . पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
पुलिस के मुताबिक शम्भू निवासी रेलवे कॉलोनी वॉर्ड नंबर 6 बंडीया किच्छा जंगल से लकड़ी एकत्र कर अपने परिवार की गुजर बसर कर रहा था. मंगलवार को वह घर से दोपहर में निकल गया था. शाम को जब वह घर लौट कर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. वृहस्पतिवार की सुबह खोजबीन के दौरान शंभू का शव पराग फार्म में गौला नदी किनारे मिला। शंभू के शरीर पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या की गई है।
घटना की सूचना पर एसपी सिटी मनोज कत्याल और सीओ ओमप्रकाश शर्मा ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. मौके पर फॉरेंसिक के साथ डॉग स्क्वॉयड टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन में लगाया गया है. एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि परिजनों से कुछ पूछताछ से साक्ष्य हाथ लगे हैं. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, एक युवक की मौत; दो गंभीर, कार के उड़े परखच्चे
आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर