उधमसिंह नगर: यहां आधी रात को पुलिसकर्मियों ने घर में घुसकर युवक को पीटा, पूर्व विधायक के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने घेरा थाना
पंतनगर। ऊधम सिंह नगर पुलिस लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। अभी गदरपुर थानाध्यक्ष द्वारा महिला को थप्पड़ जड़ने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब पंतनगर पुलिस की दबंगई के मामले ने तराई की सियासत और माहौल पूरी तरह गरमा दिया है। पंतनगर थाने के दो पुलिस कर्मियों पर नगला के एक युवक से बेवजह मारपीट का आरोप लगा है। इस मामले को लेकर आज नगला के सैकड़ों लोग पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में थाना पहुंचे और जोरदार नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया।
नगला निवासी मनोज यादव के अनुसार कल देर रात करीब 1 बजे गश्त लगाते दो पुलिस कर्मी उनके घर पहुंचे और उनके भाई धनोज यादव को घर से बाहर बुलाया और नाम पूछा। जब धनोज ने अपना नाम बताया तो एकाएक दोनों पुलिसकर्मी उसपर टूट पड़े और लात-घूंसे बरसाने लगे। धनोज की जमकर पिटाई करने के बाद पुलिसकर्मियों ने घसीटकर थाने ले जाने की धमकी भी दी। इससे मौके पर मौजूद परिवार के लोग सहम गए। मनोज यादव के अनुसार धनोज यादव का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है और न ही उसके द्वारा कोई इस तरह का कृत्य किया गया जिस वजह से उसपर कोई शिकायत दर्ज हो।
बावजूद इसके पुलिसकर्मी रात को घर पर आते हैं और अनैतिक तरीके से धनोज यादव से मारपीट करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि उन दो पुलिसकर्मियों में एक कर्मी शराब के नशे में था। मनोज यादव ने बताया कि तीन दिन पहले उनकी पत्नी और एक अन्य महिला के बीच कुछ विवाद हो गया था और मामला थाने पहुंच गया था। लेकिन वो मामला आपस में ही सुलझा लिया गया और इस मामले में किसी भी तरह की प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!