उधमसिंह नगर : यहां स्पा सेंटर में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पांच गिरफ्तार….
पंतनगर/किच्छा। पुलिस ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के सहयोग से सिडकुल चौकी क्षेत्र स्थित एक स्पा सेंटर में छापा मारकर वहां चल रहे अनैतिक कार्य का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने स्पा सेंटर से दो महिलाओं, बेंगलुरु निवासी दो व्यक्तियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के साथ सिडकुल चौकी क्षेत्र स्थित एक मॉल में संचालित हो रहे गोल्डन स्पा सेंटर में छापा मारा। सेंटर में मौजूद ग्राम रामेश्वरपुर लालपुर थाना किच्छा निवासी एक युवक संजू ने बताया कि स्पा सेंटर का संचालक कोई और है।स्पा सेंटर में बने कमरों को चेक किया गया तो दो कमरों में दो पुरुष और दो महिलाएं मिलीं। रिसेप्शन काउंटर पर आगंतुक रजिस्टर चेक करने पर उनकी कोई एंट्री नहीं थी।सेंटर से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामान और छह मोबाइल बरामद हुए।
रिसेप्शन पर मौजूद युवक ने बताया कि दोनों महिलाओं को स्पा सेंटर के संचालक ने रखा है। उन्हीं के कहने पर स्पा सेंटर में जो भी ग्राहक आते हैं उनके पास लड़कियों को भेजता है। वहीं एसएचओ राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि स्पा सेंटर से पकड़े गए संजू, विजय बी और श्रीनिवासन निवासी बेंगलुरु (कर्नाटक) सहित दोनों महिलाओं के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज
आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र