उधमसिंह नगर: यहां एसडीएम को खनन माफिया ने गाड़ी से कुचलने का किया प्रयास, मुकदमा दर्ज
काशीपुर। जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां खनन माफियाओं के जानलेवा हमले में काशीपुर उप जिला अधिकारी बाल बाल बच गए. घटना उस वक़्त घटी जब वह अपनी टीम के साथ जिलाधिकारी के निर्देश पर खनन वाहनों की जांच कर रहे थे. पुलिस ने पूरे मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए घटना में संलिप्त लोगों की धरपकड़ तेज कर दी है.
काशीपुर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में काशीपुर उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह के वाहन चालक दीपक कुमार पुत्र प्रेम सिंह ने कहा कि वह उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से उपजिलाधिकारी काशीपुर के यहां बतौर चालक कार्य कर रहा है. इस दौरान एसडीएम काशीपुर अभय प्रताप सिंह ऊधम सिंह नगर के जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त के आदेश पर अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जैतपुर कुंडेश्वरी रोड पर स्कूल के पास खनन की चेकिंग कर रहे थे.
तभी उन्हें लगा कि अवैध खनन के फील्डर गाड़ी का पीछा कर रहे हैं. तभी उन्हें कुछ खनन के वाहन आते हुए दिखाई दिए तो काशीपुर उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह गाड़ी से उतरने लगे. उतरते समय क्रेटा गाड़ी जो पूर्व से वहां रुकी हुई थी उसके चालक ने खतरनाक इरादे दिखाए. इस दौरान क्रेटा वाहन के चालक ने जानबूझकर उपजिलाधिकारी काशीपुर अभय प्रताप सिंह को टक्कर मारने की नीयत से गाड़ी दौड़ाई. इस दौरान उपजिलाधिकारी काशीपुर बाल-बाल बच गए. क्रेटा गाड़ी का चालक वहां से क्रेटा गाड़ी UK18 P 9899 लेकर भाग गया. पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (24 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, एक युवक की मौत; दो गंभीर, कार के उड़े परखच्चे
आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत