उधमसिंह नगर: यहां 15 लाख रुपए की 230 पेटी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
रुद्रपुर। पुलिस ने यहां अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 230 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी है। पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग 15 लाख रुपए बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जबकि ड्राइवर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नशे व अवैध शराब के क्रय विक्रय के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में थाना केलाखेडा पुलिस ने रात्रि चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एनएच 74 पर स्थित फौजी ढाबा के सामने काशीपुर को जाने वाली लाईन पर वाहन चैकिंग के दौरान एक ट्रक बिना नम्बर चेसिस न0-MAT361015140600 जिसके अन्दर 230 पेटी (कुल 102 पेटी मॅकडोननम्बर 1 बोतल, 20 पेटी रायल स्टीक पव्वे 40 पेटी 8 PM के पचे -29 पेटी मेकडोल नम्बर 1 अथे 39 पेटी मैकडोल नम्बर पब्वे अंग्रेजी शराब के बरामद हुए।
पुलिस ने हरीश जोशी पुत्र पदमादत्त जोशी उम्र 33 वर्ष निवासी जपतोली तहसील व थाना चम्पावत जनपद चम्पावत, फूल सिंह पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी महेशपुरा थाना बाजपुर उम्र 38 वर्ष को मौके पर गिरफ्तार किया गया। मौके से वाहन चालक नाम पता अज्ञात अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पंजीकृत किया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित