उधमसिंह नगर : यहां लाखों रुपये के स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
काशीपुर। उधमसिंह नगर जनपद में पुलिस कप्तान द्वारा नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत काशीपुर पुलिस ने लाखों की कीमत की स्मैक बरामद की है. साथ ही पुलिस ने दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायलय के समक्ष पेश कर दिया है.
पुलिस कप्तान मंजूनाथ टीसी ने जिला स्तर पर बढ़ते नशे की रोकथाम के लिए इससे जुड़े लोगों की धडपकड़ हेतु अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया है. इसी क्रम में एसएसपी उधमसिंह नगर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय सिंह द्वारा सीओ काशीपुर वंदना वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया. जिसमें पुलिस तथा एसओजी टीम को सम्मिलित किया. पुलिस की कड़ी पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने अपने नाम शाकिर पुत्र नवी हुसैन निवासी मोहल्ला अल्ली खा थाना काशीपुर तथा अनीश पुत्र रफीक अहमद निवासी मोहल्ला अल्ली खां थाना काशीपुर बताया.
सीओ काशीपुर वंदना वर्मा ने पूरे मामले का काशीपुर कोतवाली में आज खुलासा किया. उन्होंने बताया पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के पास से कुल 11.55 ग्राम स्मैक बरामद की है. पुलिस ने दोनों अभियुक्तों का धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुक़दमा पंजीकृत किया है.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज
आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा