उधमसिंह नगर: यहां बाइक सवार दो युवकों पर पलटा ओवरलोड वाहन, छात्र नेता की मौत, साथी घायल
किच्छा। उधमसिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र के शनि मंदिर के निकट दस टायरा ट्रक चलती बाइक पर पलटने से छात्र नेता की मौत हो गयी जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं छात्र नेता की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जहवारनगर शांतिपुरी निवासी 30 वर्षीय छात्र नेता धन सिंह मेहरा पुत्र जीत सिंह मेहरा अपने साथी पजावा रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी 36 वर्षीय इस्लाम पुत्र छुन्नम के साथ शनिवार दोपहर बाइक संख्या यूके 06ए एक्स 9125 पर किच्छा
जानकारी के अनुसार, जहवार नगर शांतिपुरी निवासी 30 वर्षीय छात्र नेता धन सिंह मेहरा पुत्र जीत सिंह मेहरा अपने साथी पजावा रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी 36 वर्षीय इस्लाम पुत्र छुन्नम के साथ शनिवार दोपहर बाइक संख्या यूके 06ए एक्स 9125 पर किच्छा से नगला की और आ रहा था. जैसे ही वह किच्छा बाईपास रोड स्थित शनि मंदिर के पास पहुंचा कि सामने से आ रहे दस टायरा ट्रक संख्या यूके 06सीबी 4647 अचानक अनियंत्रित होकर बाइक के ऊपर पलट गया। जिसकी चपेट में दोनों युवक आ गए।
जिसमें छात्र नेता धन सिंह मेहरा की मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया. आनन फानन में घायल को किच्छा अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है. मृतक युवक के शव को कब्जे में लेते हुए पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया है. आरोपी चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बड़ी खबर! उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ; सीएम धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड: दिन में चटख धूप, सुबह-शाम बढ़ी ठंड; इस दिन से बदल सकता है मौसम, जानें IMD का पूर्वानुमान