उधमसिंह नगर: यहां महिलाओं से भरा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क में पलटा, 17 महिलाएं घायल
उधमसिंह नगर। जिले के रुद्रपुर में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रुद्रपुर नेशनल हाईवे-74 महेशपुर गांव के पास महिलाओं से भरा छोटा हाथी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस हादसे में वाहन में सवार 17 महिलाएं घायल हो गई। जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमे दो घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
एक घायल की रिश्तेदार महिला ने बताया कि नंदपुर गांव और केशवगढ़ घूमचईया कॉलोनी के कुछ महिलाएं, बच्चे मटर तोड़ने के लिए पंतनगर की ओर जा रहे थे। वहां महेशपुर गांव के पास वाहन डिवाइडर पर चढ़ने से पलट गया। जिसमें 40 से अधिक लोग भरे हुए थे।
बता दें कि इस हादसे में 17 लोग घायल हुए हैं। वहीं, दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को 108 के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बड़ी खबर! उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ; सीएम धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड: दिन में चटख धूप, सुबह-शाम बढ़ी ठंड; इस दिन से बदल सकता है मौसम, जानें IMD का पूर्वानुमान
उत्तराखंड: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं
उत्तराखंड: दिव्यांग युवाओं के लिए बड़ी सौगात, अब UPSC-UKPSC की मुफ्त कोचिंग के साथ रहने-खाने की सुविधा; देहरादून और हल्द्वानी में खुले सेंटर