उधमसिंह नगर: यहां युवक को पीट-पीटकर की हत्या, कोर्ट के आदेश के बाद पिता–पुत्र समेत तीन पर मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर। उधमसिंह नगर जनपद स्थित ट्रांजिट कैंप में युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर पर गहरी चोट लगने से मौत की पुष्टि के बावजूद पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया तो मृतक का पिता कोर्ट की शरण में गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने उसकी पिटाई करने के आरोपित पिता पुत्र समेत तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
बीसलपुर पीलीभीत निवासी बाबू राम ने कोर्ट को सौंपे शिकायती पत्र में कहा था कि वह अपने परिवार के साथ मजदूरी करने के लिए सिडकुल रुद्रपुर आया। दुर्गा मंदिर गली ट्रांजिट कैंप में किराए में रहने लगा। 16 जुलाई 2022 को उसका 26 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार सिडकुल में काम करने के लिए घर से गया था।
शाम तक जब वह घर नहीं आया तो उसकी खोजबीन की गई। इस पर 17 जुलाई को ट्रांजिट कैंप पुलिस से पुत्र की बरामदगी की मांग की। इस दौरान पता चला कि मुखर्जीनगर जगतपुरा निवासी किराने की दुकान चलाने वाले प्रदीप कुमार और उसके पुत्र तथा पड़ोसी सोने ने पंकज की पिटाई की है, जिससे उसकी मृत्यु हो गई है।
18 जुलाई को उसके पुत्र की लाश हल्द्वानी पोस्टमार्टम हाउस में मिली। 19 जुलाई को जब पुत्र के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें सिर पर गंभीर चोट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई थी। बावजूद इसके पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। 6 अगस्त को मुख्यमंत्री शिकायत प्रकोष्ठ व उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के ई-मेल आईडी पर भी शिकायत दर्ज कराई गई।
फिर भी थाना ट्रांजिट कैम्प पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्रदीप कुमार, सोनू और प्रदीप कुमार के पुत्रक के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप सुंदरम शर्मा ने बताया की कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है, इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!