ऊधमसिंह नगर : यहां कबाड़ी की दुकान में जहरीली गैस का रिसाव, SDM समेत 34 लोग अस्पताल में भर्ती
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कबाड़ी दुकान में रखे गैस सिलेंडर से अचानक जहरीली गैस का रिसाव हो गया। सुबह ट्रांजिट कैंप के आजाद नगर में कबाड़ी की दुकान में रखे गैस सिलेंडर से जहरीली गैस का रिसाव हो गया। गैस की चपेट में आकर कई लोग बेहोश हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम, सीओ, फायर ब्रिगेड की टीम, और पुलिस जवान मौके पर पहुंचे।
एसडीएफ और कुछ अन्य लोग भी गैस रिसाव की चपेट में आ गए। किच्छा के एसडीएफ कौस्तुभ मिश्रा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव और एसडीआरएफ के करीब आठ जवानों की भी तबीयक बिगड़ गई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गैस का रिसाव होने से वहां आस-पास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। साथ ही उल्टी होने की समस्या से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बेहोश हुए करीब 34 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां जिला अस्पताल का आईसीयू वार्ड भी फुल हो गया है। डीएम युगल किशोर पंत व एसएसपी डॉण् मंजूनाथ टीसी अस्पताल पहुंचे और गैर की चपेट में आए अधिकारियों और अन्य लोगों का हाल जाना।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित