उधमसिंह नगर: यहां मरीज की मौत के बाद नशा मुक्ति केंद्र सील, 30 मरीज परिजनों को सौंपे
खटीमा। उधमसिंह नगर जनपद के सीमांत क्षेत्र खटीमा के लोहिया हेड रोड स्थित नींव नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है. प्रशासन की टीम ने बिना क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट (Clinical Establishment Act) में रजिस्ट्रेशन और बिना सक्षम डॉक्टर के अनाधिकृत रूप से संचालित नशा मुक्ति केंद्र को सीज कर लिया है. वहीं, केंद्र में भर्ती मरीजों को उनके परिजनों को सौंप दिया है.
बता दें, खटीमा स्थित नींव नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती जिला फर्रूखाबाद उत्तर प्रदेश निवासी 36 वर्षीय भास्कर यादव पुत्र वीरेंद्र यादव की सोमवार को तबीयत बिगड़ने पर संचालक द्वारा एक निजी अस्पताल के बाद उप जिला चिकित्सालय में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई. साथ ही मौके पर परिजन भी पहुंच चुके थे.
खटीमा में मरीज की मौत के बाद नशा मुक्ति केंद्र सील
बीते रोज बुधवार को खटीमा एसडीएम रविंद्र बिष्ट के नेतृत्व में राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा नशा मुक्ति केंद्र पहुंचकर नशा मुक्ति केंद्र को सील कर दिया. केंद्र में भर्ती 30 मरीजों में से प्रशासन द्वारा अधिकांश मरीजों को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. दूर के मरीजों को उप जिला चिकित्सालय में भेजा जा रहा है.
इस मामले में खटीमा एसडीएम रविंद्र बिष्ट ने बताया कि पूरे उधम सिंह नगर में अवैध रूप से संचालित नशा मुक्ति केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में लोहिया हेड रोड खटीमा स्थित नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण किया गया, जहां कई खामियां पाई गईं. नशा मुक्ति केंद्र को सील कर दिया गया है.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
दिल्ली में उत्तराखंड की लेखिका डॉ. कविता पांडेय की पुस्तक ‘अदम्या-असीम की ओर’ पर साहित्यिक परिचर्चा, शब्दों की शक्ति और कहानी कहने की कला पर हुआ मंथन
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण