ऊधमसिंह नगर : यहां श्रमिकों से भरी बस पलटी, एक की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल
काशीपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर के काशीपुर में फैक्ट्री के श्रमिकों से भरी प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर रोड पर पलट गई। हादसे में एक श्रमिक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक महिला, पुरुष श्रमिक घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही काशीपुर के तहसीलदार तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली।
जानकारी के मुताबिक, काशीपुर में रामनगर रोड स्थित एसपीएनजी फैक्ट्री के श्रमिकों को रामनगर से एक निजी बस बस संख्या यूके 04 पी ए -0137 लेकर आ रही थी। जैसे ही बस रामनगर रोड स्थित ग्राम धनोरी के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस के पलटते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे और बस के भीतर फंसे लोगों को निकाला। इस बीच सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना में सैनिक कॉलोनी गौशाला मोड़ के रहने वाले सन्नी पुत्र शंकर प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। बस में ज्यादातर महिलाएं सवार थी। बताया जा रहा है कि बस में करीब 40- 42 श्रमिक सवार थे।
घायल श्रमिकों में रुखसाना पत्नी नवाब जान निवासी प्रतापपुर, मीनू पत्नी उदल सिंह निवासी चिलकिया, बसंती पत्नी रवि सिंह निवासी चिलकिया, मीना पत्नी आलम सिंह रावत पीरूमदारा, पूजा महेंद्र सिंह , अर्चना पत्नी जितेंद्र कुमार पीरूमदारा, सत्येंद्र पुत्र चंचल सिंह पीरूमदारा चंद्रपाल पुत्र महिपाल पीरूमदारा, सुनीता पत्नी राजेंद्र राम नगर,भगवती पुत्री सुरेश चिल्किया टांडा समेत कई लोग घायल हुए हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी