ऊधमसिंह नगर : यहां सुबह साथियों के साथ दौड़ रहे छात्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
सितारगंज। ऊधमसिंह नगर जनपद अंतर्गत सितारगंज में सुबह साथियों के साथ सड़क पर दौड़ रहे 10वीं के छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद से किशोर के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। किशोर की मौत का कारण हार्टअटैक बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, सिसौना निवासी अनुज जोशी (15) पुत्र हरीश जोशी रविवार की सुबह अपने दो साथियों के साथ दौड़ रहा था। अचानक वह जमीन पर गिर गया। पीछे दौड़ रहे गांव के ही सामाजिक कार्यकर्ता हेम भट्ट ने अनुज के दो साथियों लक्की और योगेश की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
हेम भट्ट ने बताया कि अनुज और उसके दो साथी उनके आगे दौड़ रहे थे। अनुज अपने दो साथियों से पीछे हो गया था। अचानक चलते-चलते वह गिर गया। उन्होंने अनुज की छाती में पंप भी दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
हरीश जोशी ने बताया कि रोजाना की तरह उनका बेटा अनुज अपने दो साथियों के साथ सुबह दौड़ने गया था। अनुज के शरीर पर किसी प्रकार की चोट का कोई निशान नहीं था। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण साफ हो सकेगा। घर में उसकी बड़ी बहन, माता-पिता और दादा का रो-रोकर बुरा हाल है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई