उधमसिंह नगर: यहां 55 लाख की स्मैक के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार
रुद्रपुर। उधमसिंह नगर जिले में पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक अर्तराज्यीय नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त के पास से 537 ग्राम स्मैक बरामद की गई,जिसकी कीमत अन्तरराष्ट्रीय बाजार में 55 लाख रुपए बताई जा रही है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।
मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि बीते रोज एसटीएफ व थाना पुलभट्टा पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक अंर्तराज्यीय नशा तस्कर नशीले पदार्थो की बड़ी खेप लेकर आने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम ने चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया तो वह सकपका कर भागने लगा। लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से 537 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम मुस्ताक पुत्र मिठ्ठू निवासी टनकपुर व हाल पीलीभीत उत्तर प्रदेश बताया।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह यूपी के अकबर नाम के एक व्यक्ति से यह स्मैक लाया था जिसे वह रूद्रपुर, किच्छा, सितारगंज, खटीमा व टनकपुर में सप्लाई के लिए लाया था। अभियुक्त के खिलाफ पुलिस न एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज न्यायालय में पेश कर दिया है। पकड़ी गई स्मैक की कीमत करीब 55 लाख रूपये आंकी जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़