उधमसिंह नगर: यहां महिला ने छत से कूदकर दी जान, हाथ पर लिखा मिला मौत के लिए जिम्मेदार व्यक्ति का नाम
रुद्रपुर। उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर स्थित मेट्रोपोलिस सोसाइटी में एक महिला ने छत से कूद कर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों के मुताबिक बुधवार सुबह अचानक उनकी पत्नी माधुरी सिंह (45) घर में बाहर से कुंडी लगाकर छत चली गई। इसके बाद वह सड़क पर पड़ी हुई मिली।
जानकारी के अनुसार मूल रूप नवाबगंज गोंडा निवासी शैलेंद्र सिंह पत्नी और बेटे के साथ शहर की मेट्रोपोलिस सोसाइटी में एक फ्लैट पर किराए पर रहते थे। मृतका के हाथ में पेन से लिखा है कि उसकी मौत का जिम्मेदार उसका पति और ससुराल है।
बुधवार सुबह अचानक माधुरी सिंह घर में बाहर से कुंडी लगाकर छत पर चली गई। इसके बाद वह सड़क पर पड़ी हुई मिली। आनन फानन किसी तरह बेटा उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां उनकी मौत हो गई। सीओ पंतनगर तपेश चंद का कहना है की मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज
आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!