उधमसिंह नगर : यहां चलते ट्रक में अचानक लगी आग, लाखों रुपये का घरेलू सामान जला
पंतनगर। उधमसिंह नगर जनपद में पंतनगर थाना क्षेत्र के नगला चौराहे के पास एक चलते ट्रक में आज सुबह अचानक आग लग गई। और देखते ही देखते ट्रक कुछ ही देर में जलकर स्वाहा हो गया और ट्रक में रखा घरेलू सामान भी पूरी तरह जल गया।
मिली जानकारी के अनुसार डीसीएम ट्रक संख्या RJ02GC-0904 राजस्थान के अलवर से पूर्व सैनिक निखिल सिंह का घरेलू सामन लादकर हल्द्वानी की ओर जा रहा था। तभी आज सुबह तकरीबन 9 बजे पंतनगर थाना क्षेत्र के नगला चौराहे के पास चलते ट्रक से धुआं निकलने लगा जैसे ही ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया तो उसमें आग की भीषण लपटें निकलने लगी। वहीं आग को देख ट्रक चालक फारूख खान एवं स्थानीय लोगों ने पंतनगर थाना पुलिस एवं फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
जबतक दमकल पहुंचती तब तक ट्रक में लगी आग ने भीषण रूप ले लिया और आग की लपटें तेज हो गई। वहीं जब कही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तब कहीं जाकर आग पर काबू हो सका। लेकिन तब तक ट्रक के अंदर रखा सारा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। इधर पूर्व सैनिक निखिल सिंह का कहना है कि इस आगजनी से उसका लगभग 5 लाख का नुकसान हुआ है वहीं ट्रक भी आधा जलकर खाक हो है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद