उधमसिंहनगर: 20 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार।।

ख़बर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। उधमसिहनगर जिले के रुद्रपुर में 20 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं, जिसे न्यायालय पेश किया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 14 जुलाई को फरूख नामक व्यक्ति को अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके मोबाइल नंबर पर फोन कर 20 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में कोतवाली रुद्रपुर में शिकायत दर्ज कराई गई। जिसके बाद वादी फरूख को आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराई गई।

दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर कोतवाली रुद्रपुर में मुकदमा अपराध संख्या 454/2022 अंतर्गत धारा 384/506ipc बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक अशोक कांडपाल चौकी प्रभारी बगवाड़ा कोतवाली रुद्रपुर के सुपुर्द की गई। घटना के शीघ्र अनावरण व त्वरित कार्रवाई हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर, क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के कुशल मार्गदर्शन व दिशा निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा प्रभारी एसओजी से संपर्क कर वादी द्वारा बताए गए फोन नंबर की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सुरागरसी व पतारसी की गई। कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त अभियान में दिनांक 17.07.2022 को फिरौती मांगने वाले व्यक्ति परब सिद्धू उर्फ प्रभजोत सिद्धू को घटना में प्रयुक्त मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायालय पेश किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad