उधमसिंह नगर: यहां सड़क किनारे बैग में मिला महिला का अर्धनग्न शव, मचा हड़कंप,…जांच में जुटी पुलिस
उधमसिंह नगर। जिले के दिनेशपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर नंबर एक में बैग में अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया है. आशंका जताई जा रही है कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है. महिला के हाथों में मेहंदी लगी हुई थी. वहीं, अब दिनेशपुर थाना पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।
वहीं फॉरेंसिक जांच टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने भी मौके पर पहुंचकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। पुलिस महिला की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार, बुधवार दोपहर बाद मोहनपुर नंबर 1 गांव में बकरी चराने वाले बच्चों ने एक खेत में एक बड़ा बैग पड़ा देखा। सूचना पर वहां लोग जुट गए। लोगों की सूचना पर दिनेशपुर सहित गदरपुर थाने की टीम मौके पर पहुंची। बैग खोलकर देखा गया तो उसमें महिला का शव होने से हड़कंप मच गया। वहीं सूचना पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एसपी सिटी रुद्रपुर मनोज कत्याल, सीओ निहारिका तोमर सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
महिला के गले में चुन्नी लिपटी मिली। उसके नाक और मुंह से खून निकल रहा था। महिला की दोनों टांगें तोड़कर बैग में लाश डाली गई है। महिला की उम्र 25 से 30 साल होगी। पुलिस ने महिला की हत्या कर शव यहां फेंके जाने की आशंका जताई है।
मृतका के शिनाख्त के प्रयास किए गए, लेकिन महिला की पहचान नहीं हो पाई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के अलावा अन्य कारणों का पता चल जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित