ऊधमसिंह नगर: यहां दबंगों ने बीए की छात्रा को घर से अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म
नानकमत्ता। उधमसिंह नगर जनपद के नानकमत्ता क्षेत्र में एक गांव में शाम को बिजली जाने के बाद घर से बाहर टहलने आई बीए की छात्रा का दो युवकों ने मुंह मे कपड़ा ठूंसकर अपहरण कर लिया। इसके बाद छात्रा को बाइक से जंगल ले गए। आरोपितों ने उसके साथ मारपीट कर गैंगरेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित गंभीर रूप से घायल छात्रा को गांव के नजदीक छोड़कर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात नानकमत्ता क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा बिजली जाने के बाद घर से बाहर निकलकर टहल रही थी। तभी घात लगाए एक आरोपित ने युवती के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। आरोपित जबरन उठाकर छात्रा को जंगल की तरह बाइक से ले गए, जहां छात्रा के साथ दोनों आरोपितों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घायल छात्रा ने घर पहुंचकर विधवा मां को घटना की जानकारी दी। स्वजनों ने लोकलाज के कारण छात्रा के साथ घटी घटना कि सूचना पुलिस को नही दी।
एक दिन बाद किशोरी की हालत देखी न गई। इसके बाद स्वजनों ने काफी सोच विचार कर शनिवार को गैंगरेप की जानकारी पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया है तथा आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक करवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी