उधमसिंह नगर : यहां चिल्ड्रन डे मनाने जा रहे स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, दो छात्राओं समेत तीन की मौके पर मौत, कई घायल
ऊधमसिंह नगर। जिले में चिल्ड्रेंस डे मनाने किच्छा से नानकमत्ता आए स्कूल बस की ट्रक से टक्कर हो गई! हादसे में दो बच्चों और एक स्टाफ की मौके पर ही मौत हो गई। बस में करीब 50 बच्चे सवार बता जा रहे हैं। कई बच्चों के हाथ पैर टूट गए हैं।
स्थानीय लोगों ने घायल बच्चों को अपने वाहनों से अस्पताल में पहुंचया । मौके पर अफरा तफरी मची हुई है।वैद्य राम सुधी सिंह गर्ल्स स्कूल किच्छा की छात्राओं को रविवार को स्कूल की ओर से चिल्ड्रेंस डे पर स्कूल बस से नानकमत्ता टूर पर लाया गया था। बस में स्टाफ के साथ करीब 50 से अधिक छात्राएं थीं।

शाम को वापासी के दौरान सितारगंज में स्कूल बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कत इतनी तेज थी कि बस सड़क पर पलट गई। स्कूल बस हादसे को देखकर लोगों में आफरा तफरी मच गई। बच्चों में चीख पुकार मच गई। लोगों ने बस से लहूलुहान बच्चों को निकालना शुरू किया।
हादसे में मौके पर ही दो बच्चों और एक स्टाफ की मौत हो गई। बस से निकाल कर घायल बच्चों को लोगों ने अपने वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। कुछ देर में चौकी थाने से पुलिस कर्मी आैर एंबुलसें भी मौके पर पहुंच गई। कई बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सितारगंज अस्पताल में बच्चाें को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल बच्चों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज
आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा