ऊधमसिंह नगर: यहां महिला ने 2 वर्ष के बेटे व 4 वर्ष की बेटी सहित खाया जहर, बेटे व महिला की मौत।
काशीपुर। कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम गंगापुर गुसाईं में एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते अपने दो मासूम बच्चों समेत खुद जहर गटक लिया फल स्वरूप महिला तथा उसके 2 वर्षीय पुत्र की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई जबकि बेटी की हालत काशीपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में नाजुक बताई जा रही है।
नायब तहसीलदार राकेश चंद्र की मौजूदगी में मां बेटे के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। क्षेत्र में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है।
मृतका का पति राजा कुमार मजदूरी किया करता है। मृतका के पति ने बताया कि रोजाना की भांति गत मंगलवार को भी वह जब मजदूरी पर गया था इसी दौरान दोपहर बाद बजे उसे घटना की सूचना मिली। घर पहुंचने पर पता चला कि उसकी पत्नी ने 2 वर्ष के बेटे तथा 4 वर्षीय पुत्री को जहर देने के बाद खुद भी विषाक्त गटक लिया।
हालत गंभीर होने पर तीनों को तत्काल काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शाम को महिला व उसके पुत्र ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जबकि बेटी की हालत अस्पताल में नाजुक बनी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित