यूएस नगर News : यहां जमीन के विवाद में कुल्हाड़ी से युवक को काटकर थाने पहुंचा पड़ोसी
खटीमा। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले से सटे पीलीभीत जिले के गांव में जमीन के विवाद में मंगलवार रात युवा किसान की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी गई। हत्यारोपित दंपती खुद ही मझोला चौकी पहुंचा और कहा कि हत्या करके आए हैं, शव उठवा लें। पुलिस दोनों को लेकर मौके पर पहुंची तो घटनास्थल खटीमा थाना क्षेत्र के खकरा नाला निकला। इस पर मझोला के साथ ही खटीमा पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।
खटीमा कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि पीलीभीत जिले के न्यूरिया क्षेत्र के गांव पकड़िया निवासी कुलवंत सिंह और पड़ोसी जसवीर सिंह के बीच दो वर्ष से भूमि विवाद चल रहा था। मामला कई बार मझोला पुलिस के पास पहुंचा। दोनों पक्षों में पंचायत भी हुई। लेकिन विवाद सुलझ नहीं सका। इस बीच स्थानीय पुलिस ने भी गंभीरता नहीं दिखाई। इसपर रंजिश बढ़ती चली गई। मंगलवार सुबह भी दोनों पक्ष आमने सामने आए थे। इसपर कुलवंत गांव से चला गया।
मंगलवार रात करीब आठ बजे जसवीर सिंह को पता चला कि कुलवंत मझोला से आगे खटीमा थाना क्षेत्र के जंगल में खकरा नाले के पास शराब बना रहा है। जसवीर सिंह व उसकी पत्नी गुरमीत कौर वहां पहुंचे और कुलवंत सिंह को कुल्हाड़ी से प्रहार कर मार डाला। इसके बाद पति-पत्नी मझोला पुलिस चौकी पहुंच गए। बताया कि कुल्हाड़ी से प्रहार कर कुलवंत की हत्या कर दी है। न्यूरिया थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पूछताछ में दंपती ने बताया कि कुलवंत उनके जान का दुश्मन बन बैठा था, इसलिए मार डाला। देर रात खटीमा थाना पुलिस भी पहुंच गई।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद