यूएस नगर: नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
रुद्रपुर। उधमसिंह नगर जिले के नशा मुक्ति केंद्र सितारगंज में भर्ती युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव का चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक परिवार का इकलौता चिराग था। परिजनों ने केंद्र संचालक पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। युवक के शरीर पर चोटों के निशान थे।
जानकारी के अनुसार चकरपुर निवासी पूर्व सैनिक एवं व्यापारी लक्ष्मी दत्त कापड़ी ने अपने 28 वर्षीय पुत्र सूरज कापड़ी को 15 मई की देर शाम को सितारगंज में स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। शनिवार को दिन में करीब 1.30 बजे उन्हें फोन आया कि उनके पुत्र सूरज को उल्टी आ रही है। स्थानीय अस्पताल में उपचार कराने के बाद उसे पीलीभीत ले जाया जा रहा है। इसके बाद करीब चार बजे एक एंबुलेस में नशा मुक्ति केंद्र के दो युवक उनके घर सूरज का शव लेकर पहुंचते है। उन्होंने बताया कि उसकी पीलीभीत अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद वह शव छोड़कर निकल जाते हैं। यह सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया। रविवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसके बाद शव को घर लाया गया। मृतक के परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र संचालक पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। जिसकी तहरीर सितारगंज पुलिस को सौंपी है। मृतक के चचेरे भाई दीपक कापड़ी का कहना है कि सूरज के शरीर पर मारपीट के गहरे घाव है। जिसकी वजह ही उसकी मौत हुई है। इतना ही नहीं केंद्र संचालक उसके शव को लावारिश अवस्था में फेंक कर चले गए।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद