उत्तराखंड: यहां जंगल में घास लेने गई महिला पर गुलदार का हमला, गंभीर घायल
खटीमा। चकरपुर सनिया नाला इलाके के जंगल में घास लेने व बकरी चराने गई महिला पर गुलदार ने हमला कर महिला को गंभीर घायल कर दिया। चकरपुर बिलहरी निवासी महिला गौरी देवी जब जंगल में जानवरों के लिए घास लेने गई थी उसी वक्त गुलदार ने गौरी देवी पर हमला कर उन्हे गंभीर घायल कर दिया।
महिला के शोर मचाने पर गुलदार मौके से जंगल में भाग गया।वही घायल अवस्था में में जब महिला अपने घर पहुंची तो महिला के पुत्र गोकुल चंद ने घायल महिला को इलाज हेतु खटीमा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला के परिजनों द्वारा वन विभाग को उक्त घटना की सूचना दी गई है। साथ ही वन विभाग से वन्य जीव के हमले में घायल महिला के उचित इलाज की गुहार लगाई गई है। महिला की परिजन द्वारा दो गुलदार द्वारा महिला पर हमले की बात कही गई है।
परिजनों की सूचना पर खटीमा वन रेंज की रेंजर महेश चंद्र जोशी ने वन कर्मियों के साथ अस्पताल में पहुंच घायल महिला के संबंध में चिकित्सको से जहां वार्ता की। वही घायल महिला के परिजनों को वन अधिनियम के हिसाब से उचित मुवावजे की कार्यवाही किए जाने हेतु आश्वस्त किया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई