उत्तराखंड : यहां तीन बच्चों की मां मकान मालिक के नाबालिक बेटे संग फरार
उधमसिंह नगर से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां किच्छा कोतवाली अंतर्गत वार्ड में किराएदार तीन बच्चों की मां मकान मालिक के नाबालिग पुत्र को लेकर फरार हो गई। फरार हुआ नाबालिग घर में रखें गहने एवं हजारों की नगदी भी अपने साथ ले गया।
नाबालिग के पिता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए पुत्र को सकुशल बरामद करने तथा महिला के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। आरोप है कि घटना के बाद से महिला के परिजनों द्वारा नाबालिग के परिजनों से गाली गलौज व मारपीट करते हुए उन्हें जान से मारने तथा पुत्री को उठाकेने की धमकी दी जा रही है। शिकायत के आधार पर फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में नगर के वार्ड नंबर 11, सुनहरी निवासी अरविंद शर्मा पुत्र बाबूलाल शर्मा ने बताया कि वह दरऊ चौराहे के पास कच्ची झोपड़ी में लोहा भट्टी (लोहार) की दुकान चलाता है तथा सुनहरी वार्ड में उसका मकान है जिसमें वह परिवार के साथ रहता है।
शर्मा ने बताया कि विगत 2 वर्षों से मोहल्ले में प्रवेश कोली अपनी पत्नी सीमा कोहली तथा तीन नाबालिग बच्चों के साथ अलग-अलग मकान में किराए पर रहता था। करीब डेढ़ माह पूर्व मकान मालिक से विवाद होने के बाद सीमा कोहली उनके घर आई और कमरा किराए पर देने की गुहार लगाने लगी।
इस पर उसने प्रवेश कोली को परिवार सहित किराएदार रख लिया।
अरविंद ने बताया कि विगत 23 सितंबर को नाबालिग पुत्र ने रोजगार के लिए दिल्ली जाने की बात कही और घर से दिल्ली के लिए निकल गया। दुकान से घर पहुंचने पर उसे पता चला कि पुत्र प्रेम शर्मा घर में रखी 42000 की नगदी, सोने की के एक जोड़ी कुंडल तथा एक जोड़ी चांदी की पायल अपने साथ ले गया है जोकि पीड़ित द्वारा पुत्री की शादी के लिए रखा गया था।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत