उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिस का हुआ खुलासा, खनन माफिया समेत चार गिरफ्तार
सितारगंज। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की सुपारी किलरों से हत्या कराने की योजना में पुलिस ने मुख्य सरगना खनन माफिया समेत चार को गिरफ्तार कर लिया है। षडयंत्रकारी के इशारे पर शूटर मुहैया कराने की योजना बनाने वाले से पुलिस ने सुपारी के 2.70 लाख रुपये भी बरामद बरामद किए हैं।
सितारंगज में बाईपास कालोनी निवासी उमाशंकर द्विवेदी पुत्र मुन्नीलाल ने रविवार की शाम पुलिस को सूचना दी कि हीरा सिंह निवासी सिडकुल रोड कोटाबाग, सतनाम सिंह उर्फ सत्ता, हरभजन सिंह, मोहम्मद अजीज ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को मारने की योजना बनाई है। चारों आरोपित यूपी के शूटरों से कैबिनेट मंत्री की हत्या कराना चाहते है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल के बाद चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
सोमवार को सीओ ओमप्रकाश ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि माफिया हीरा सिंह का अवैध खनन का धंधा बंद हो गया था। गेहूं चोरी के मामले में हीरा सिंह जेल गया था। तब से आरोपित कैबिनेट मंत्री को इन दोनों वजह के पीछे जिम्मेदार मानता था। उसने ही जेल में सतनाम सिंह उर्फ सत्ता से बात कर योजना बनाई सतनाम सिंह ने हीरा सिंह को हरभजन सिंह से मिलवाया। हरभजन सिंह ने अजीज उर्फ गुड्उू से मुलाकात कराई अजीज ने कैबिनेट मंत्री को मरवाने के लिए 20 लाख की सुपारी मांगी। हीरा ने अजीज को 5.70 लाख रुपए दिए। जिसके बाद हीरा सिंह ने कैबिनेट मंत्री की सभाओं में जाकर रेकी करनी शुरु कर दी।
ये हुए गिरफ्तार
पुलिस ने प्रकरण में मुख्य आरोपित हीरा सिंह, अजीज, सतनाम सिंह व हरभजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अजीज के कब्जे से सुपारी के 2.70 लाख रुपए बरामद हुए हैं। जबकि हीरा सिंह के पास से पुलिस ने स्विफ्ट कार बरामद की है। टीम में एसएसआइ विनाो फत्र्याल, एसआइ कविंद्र शर्मा, एसआइ चंदन सिंह बिष्ट, नरेंद्र यादव, कपिल कुमार, भारत भूषण, भूपेंद्र आर्य मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!