उत्तराखंड: यहाँ मां बेटी की हत्या कर कोतवाली पहुँचा सनकी प्रेमी, क्षेत्र में मचा हड़कंप
काशीपुर। उधमसिंह नगर जनपद में काशीपुर के रिहायशी इलाके में एक युवक ने धारदार हथियार के साथ मां बेटी को बेरहमी से कत्ल कर पुलिस के आगे सरेंडर कर दिया मां बेटी के जघन्य हत्याकांड के बाद क्षेत्र में जबरदस्त हड़कंप मचा हुआ है वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है वहीं पुलिस ने मर्डर के हर पहलू की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को काशीपुर के अली खा मोहल्ला निवासी सलमान करीब 11:00 बजे धारदार हथियार लेकर मोहल्ले में ही रहने वाली शिबा के घर के पास पहुंचा और शिबा को घर के बाहर सरे शाम बीच सड़क पर गला रेत कर बेरहमी के साथ उसका कत्ल कर दिया जिसके बाद अपने घर में घुसकर शिवा की मां ननिया पर भी उसी खून से सने हथियार से हमला कर मौत की नींद सुला दिया और घटनास्थल से फरार हो गया। मां बेटी के कत्ल के बाद मोहल्ले में जबरदस्त हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर लोगों का जमघट लगना शुरू हो गया।बताया जा रहा है ननिया उम्र करीब 45 वर्ष पत्नी रईस अपनी बेटी शिबा उम्र करीब 22 वर्ष के साथ काशीपुर के अलीखां रहती थी तथा ननिया का पति और उसका बेटा खाड़ी देश में काम करते हैं। बताया जा रहा है प्रेम प्रसंग के चलते हत्यारोपी और मृतिका युवती के बीच किसी बात को लेकर काफी दिन से अनबन चल रही थी।
दिनदहाड़े मां बेटी को धारदार हथियार से मौत की नींद सुलाने के बाद सलमान खून से सना हथियार लेकर बांसफोड़ान चौकी पहुंच गया। जहां उसने मौजूद पुलिसकर्मियों से कहा कि मैंने मां और बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी है। इतना सुनते ही चौकी पर हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मियों ने आनन-फानन में उसे हिरासत में लिया। उसके बाद तमाम पुलिस अधिकारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, एक युवक की मौत; दो गंभीर, कार के उड़े परखच्चे
आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर