उत्तराखंड : यहां दारोगा बाबू ने दिखाई दबंगई, महिला को जड़ा थप्पड़, देखिये वायरल वीडियो….
उधमसिंह नगर। मित्र पुलिस की दबंगई इस बार उधम सिंह नगर जनपद से सामने आई है। जहां दरोगा जी अपना आपा खो बैठे और महिला को थप्पड़ जड़ दिया वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। महिलाओं पर थानाध्यक्ष द्वारा हाथ उठाया गया, चौकी प्रभारी ने रोकने का प्रयास भी किया, थानाध्यक्ष ने चौकी प्रभारी को भी धक्का मार दिया ।
दरसअल, ऊधमसिंह नगर जनपद के गदरपुर थाना क्षेत्र के गूलरभोज चौकी क्षेत्र के ठंडा नाला गांव में दबिश देने गयी थी, गदरपुर पुलिस को लोगों ने घेर लिया। जिस पर आक्रोशित होकर पुलिस के थानाध्यक्ष ने एक महिला पर हाथापाई कर दी। जिसका वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसको लेकर पूर्व विधायक प्रमोद महाजन के नेतृत्व में कई लोग एसएसपी कार्यालय में पहुंचकर प्रदर्शन किया और थानाध्यक्ष के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की गई।
एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कहा कि पूरे मामले की सीओ बाजपुर से जांच कराई जा रही है, जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!