उत्तराखंड: यहां जिला आबकारी अधिकारी 70 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखण्ड विजिलेंस ने ऊधमसिंह नगर के जिला आबकारी अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा को 70 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी अनिल सिंह मनराल के पर्यवेक्षण में शिकायतकर्ता की शिकायत पर जिला आबकारी अधिकारी, ऊधमसिंह नगर अशोक कुमार मिश्रा को निवासी- जी- 8 प्रकाश सिटी, काशीपुर जनपद ऊधमसिंह नगर को शिकायतकर्ता से 70,000 रूपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की थी कि उसकी देशी मदिरा की दुकान खटीमा में है, जो वर्ष 2023-24 में आवंटित हुई थी जिसे पुनः वर्ष 2024-25 में नवीनीकरण करा लिया गया। वर्ष 2023-24 में शिकायतकर्ता द्वारा सम्पूर्ण अधिभार जमा करा दिया गया था।पिछले वर्ष में जमा अधिभार का 10,21,417 रूपये का माल शिकायतकर्ता नहीं ले पाया था, जो वो अब लेना चाहता है। जिस पर जिला आबकारी अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा द्वारा अधिभार के 10 प्रतिशत के हिसाब से रिश्वत की मांग की जा रही है। वह रिश्वत नहीं देना चाहता है। आरोपी के खिलाफ कार्यवाही चाहता है। उक्त शिकायत पर पुलिस उपाधीक्षक अनिल सिंह मनराल द्वारा शिकायतकर्ता के शिकायती प्रार्थना पत्र की जांच पश्चात तथ्य सही पाये जाने पर अपने पर्यवेक्षण में निरीक्षक विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया।
टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुये आज 02-07-2024 को ट्रैप टीम द्वारा जिला आबकारी अधिकारी, ऊधमसिंहनगर अशोक कुमार मिश्रा निवासी जी-8 प्रकाश सिटी, काशीपुर जनपद ऊधमसिंह नगर को शिकायत कर्ता से 70,000/- (सत्तर हजार रूपये) रूपये रिश्वत लेते हुये उनके कार्यालय से रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ जारी है। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अनुसंधान किया जायेगा। निदेशक सतर्कता डॉ वी मुरूगेशन द्वारा ट्रैप टीम को नगर पुरुष्कार से पुरूष्कृत करने की घोषणा की गयी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां