उत्तराखंड: यहां डीएम ने जिले के सात अधिकारियों का एक माह का रोका वेतन, जानिए वजह…..
रुद्रपुर। उधमसिंह नगर के जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने पर सख्त रुख अपनाते हुए जिले के सात अधिकारियों का सितंबर माह का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि सीएम हेल्पलाइन और सीपीग्राम्स पोर्टल में कई लंबित मामले पड़े हुए थे, जिनका निस्तारण नहीं हुआ था। सीडीओ की जांच रिपोर्ट आने के बाद डीएम ने सख्त कार्रवाई की है।
बताते चले कि सीएम हेल्पलाइन के जिला नोडल अधिकारी एवं सीडीओ विशाल मिश्रा ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन पोर्टल और मुख्यमंत्री कार्यालय व भारत सरकार द्वारा संचालित सीपीग्राम्स पोर्टल पर मिली लंबित शिकायतों के निदान के लिए समय-समय पर समयबद्धता व गुणवत्ता पूर्वक निदान के आदेश दिए गए थे। ऐसे में सीएम हेल्पलाइन और सीपी ग्राम्स पोर्टल पर लंबित शिकायतों का निदान नहीं होने की जानकारियां मिल रही थी।
मुख्य विकास अधिकारी श्री मिश्रा ने बताया कि प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में रूचि न लिये जाने को सम्बन्धित अधिकारियों के राजकीय कार्यों में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने तथा अपने दायित्वो का सही से निर्वहन न करने के चलते जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी (303 लम्बित शिकायतें), जिला पूर्ति अधिकारी (290 लम्बित शिकायतें), जिला पंचायतराज अधिकारी (549 लम्बित शिकायतें), मुख्य शिक्षा अधिकारी (257 लम्बित शिकायतें), चिकित्सा अधीक्षक कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय (168 लम्बित शिकायतें), सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रूद्रपुर (157 लम्बित शिकायतें), अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण खण्ड ऊधम सिंह नगर (103 लम्बित शिकायतें), का माह सितम्बर का वेतन आहरण पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!