उत्तराखंड : शादी के हुए थे पांच दिन, दुल्हन जेवर व नकदी लेकर प्रेमी संग हुई फरार
काशीपुर। उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में निकाह के महज पांच दिन बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इतना ही नहीं वह ससुराल से अपने साथ लाखों के जेवर और नकदी भी ले गई। ससुरालियों ने जब पुलिस को पूरी कहानी सुनाई तो पुलिस दुल्हन और उसके प्रेमी की तलाश में जुट गई। जिसके बाद नवविवाहिता को पुलिस ने प्रेमी संग गिरफ्तार कर लिया। उनके पस से जेवर और नकदी बरामद की।
जानकारी के अनुसार काशीपुर के मोहल्ला कटोराताल निवासी इसरार अहमद ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसके बेटे इकरार अहमद का निकाह विगत 21 जून 2023 को तय्यबा उर्फ आईसा के साथ हुआ। शादी के महज 5 दिन बाद ही दुल्हन करीब 9 तोले आभूषण और 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गई।
मामला दर्ज करने के बाद कटोराताल चैकी प्रभारी नवीन बुधानी को सौंपी। इस दौरान जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि तय्यबा बिजनौर निवासी फरमान से प्रेम करती थी। जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई।
मंगलवार को पुलिस टीम ने ढेला पुल काशीपुर के पास उन्हें गिरफ्तार कर लिया। प्रेमी फरमान ने बताया हम दोनों के पास शादी तथा मौजमस्ती के लिए रुपये नहीं थे। वहीं तय्यबा ने बताया फरमान मुझसे वहां से भागने का दबाव बना रहा था।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी