उत्तराखंड: यहां नर्सिग की छात्रा का अपहरण कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
काशीपुर। उधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर में जीएनएम का कोर्स कर रही एक छात्रा का अपहरण कर गन्ने के खेत में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात के तीन दिन बाद पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
छात्रा ने कुंडा थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मुरादाबाद से जीएनएम का कोर्स कर रही है। वह एक हॉस्पिटल में प्रैक्टिस भी करती है। 29 नवंबर की शाम साढ़े पांच बजे वह अस्पताल से घर लौट रही थी। अंधेरा होने पर उसने अपने मित्र को बुलाया और उसे घर छोड़ने के लिए कहा। छात्रा के अनुसार वह मित्र के साथ बाइक से घर जा रही थी। बगवाड़ा के पास दो युवकों ने जबरदस्ती रोक लिया। आरोप है कि उसके मित्र को धमकाकर भगा दिया।
छात्रा के अनुसार आरोपी उसे डरा-धमकाकर अपनी बाइक पर ले गए। जसपुर के रास्ते में एक सुनसान जगह पर बाइक रोक दी। गुरविंदर गुरी ने गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका साथी विक्की खेत के बाहर खड़ा होकर रखवाली करता रहा। बाद में दोनों ने शराब पी और गुरी ने उसके साथ फिर दुष्कर्म किया। सुबह फिर ऐसा ही हुआ। पीड़िता ने आरोपी की बाइक का नंबर नोट कर लिया था।
छात्रा के अनुसार बदनामी के कारण वह रिपोर्ट नहीं लिखाना चाह रही थी। परिजनों की सहमति के बाद उसने केस दर्ज कराया है। एसपी अभय सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी