उत्तराखंड: यहां एसएसपी ने आधा दर्जन कोतवाल व कई थानाध्यक्षों का किया ट्रांसफर
रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर के एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने आधी रात को कई प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्षों के ट्रांसफर कर दिये।
आईटीआई थानाध्यक्ष निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह को जसपुर का नया कोतवाल बनाया गया है। वहीं जसपुर कोतवाल प्रकाश दानू को खटीमा का कोतवाल बनाया गया है।
खटीमा के कोतवाल नरेश चौहान को बाजपुर का नया कोतवाल बनाया गया है जबकि बाजपुर के कोतवाल प्रवीण कोश्यारी को आईटीआई थाने का प्रभारी बनाया गया है।
ट्रांजिट कैंप से प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा को किच्छा का कोतवाल बनाया गया है जबकि किच्छा के कोतवाल धीरेन्द्र कुमार को एसएसपी का पीआरओ बनाया गया है।
एसएसपी के पीआरओ भारत सिंह को एसओजी ऊधम सिंह नगर का प्रभारी बनाया गया है। एसओजी प्रभारी विजेंद्र शाह को प्रभारी निरीक्षक ट्रांजिट कैंप बनाया गया है।
गदरपुर थानाध्यक्ष एसआई राजेश पांडेय एएनटीएफ प्रभारी बनाया गया है। काशीपुर एसओजी प्रभारी भुवन जोशी को थानाध्यक्ष गदरपुर बनाया गया है। एसआई जसवीर चौहान को प्रभारी एएनटीएफ से एसएसपी का वाचक बनाया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल