Uttarakhand: यहां सीबीआई ने जीएसटी ऑफिसर को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें 👉

उधमसिंह नगर। सीबीआई ने जीएसटी (सीजीएसटी) के अधीक्षक को सीबीआई द्वारा 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि जीएसटी अधिकारी एक फर्म के निलंबित जीएसट नंबर के समाधान के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था।

बताया जा रहा है सीबीआई को रुद्रपुर उधमसिंह नगर निवासी मुकेश कुमार द्वारा शिकायत मिली की जीएसटी अधिकारी द्वारा उनसे 15000 रुपए की रिश्वत की मांग की है गई।

दरअसल, शिकायत में मुकेश ने बताया की उसकी पत्नी सिग्नेचर इंटरनेशनल कारपोरेशन नाम से फर्म का संचालन करती हैं। फर्म प्लास्टिक के सामान के कारोबार से संबंधित है। लेकिन कुछ कारणों के चलते फर्म का जीएसटी नंबर निलंबित कर दिया गया था। जिसके कारण उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा था। इस समस्या को लेकर वह 21 फरवरी को अधीक्षक केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के अधीक्षक योगेश अग्रवाल से मिले थे।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

अधीक्षक ने समस्या का समाधान के एल लिए 15 हजार रुपये की मांग की और कुछ कुछ दस्तावेज भी मांगे और धमकी दी कि यदि रिश्वत नहीं दी तो वह जीएसटी नंबर हमेशा के लिए बंद कर देगा, जिससे उनका व्यवसाय चौपट हो जाएगा। शिकायत पर एसपी सीबीआई देहरादून सेक्टर एसके राठी ने एक टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई ने निर्देश दिए। जांच के बाद सोमवार को सीबीआई की एक टीम रूद्रपुर पहुंची और आरोपित को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। अधीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही अधीक्षक से संबंधित स्थलों, संपत्ति आदि की भी जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad