उत्तराखंड: यहां सिपाही ने कर दी ऐसी हरकत, की होना पड़ा निलंबित।
रुद्रपुर। जनपद ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही ने छुट्टी के प्रार्थना पत्र पर एसएसपी के ही फर्जी हस्ताक्षर कर दिये। प्राथमिक जांच में पुष्टि के बाद एसएसपी ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है।
मूलत: पिथौरागढ़ निवासी सिपाही राकेश कुमार करीब 10 साल से रुद्रपुर पुलिस लाइन में तैनात है। बीती 29 मई को राकेश ने घर में आवश्यक कार्य के लिये एसएसपी के नाम 14 दिन के अवकाश का प्रार्थना पत्र लिखा, लेकिन इस पर अवकाश स्वीकृति के लिए खुद ही एसएसपी के हस्ताक्षर कर दिये।
इसके बाद जवान ने यह प्रार्थना पत्र पुलिस लाइन के जीडी मुंशी को सौंप दिया।जीडी मुंशी को एसएसपी के हस्ताक्षर संदिग्ध लगे, तो उन्होंने प्रतिसार निरीक्षक वेदप्रकाश भट्ट को यह प्रार्थना पत्र दिखाया। प्राथमिक जांच में स्पष्ट हुआ कि एसएसपी के हस्ताक्षर फर्जी हैं। रिपोर्ट एसएसपी को भेजी गयी। शुक्रवार को एसएसपी ने सिपाही राकेश को निलंबित कर दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद