उत्तराखंड: शीत लहर के चलते इस जिले में दो दिन स्कूलों की रहेगी छुट्टी,…..आदेश हुए जारी

ख़बर शेयर करें 👉

उधमसिंह नगर। शीतलहर के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 14 जनवरी 2024 को प्रातः 10:00 बजे जारी चेतावनी के अनुसार जनपद उधम सिंह नगर अन्तर्गत सुवह के समय घना कोहरा छाने की सम्भावना व्यक्त की गयी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी

उक्त कारणो से विद्यालयों में जाने वाले छात्र-छात्राओं के जीवन को आसन्न खतरे के दृष्टिगत दिनांक 15 जनवरी 2024 एवं दिनांक 16 जनवरी, 2024 तक (02 दिन) जनपद के समस्त ऑगनवाड़ी केन्द्र, शासकीय, अर्द्धशासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश घोषित किया जाता हैं। शिक्षणेत्तर कार्यों के दृष्टिगत समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल कार्मिक विद्यालय मे यथा उपस्थित रहेंगे।

उपरोक्त का आदेश से विचलन आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के सुसंगत प्राविधानों का उल्लंघन माना जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

(उदयराज सिंह), जिलाधिकारी / अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad