उत्तराखंड: शीत लहर के चलते इस जिले में 20 जनवरी तक स्कूलों की रहेगी छुट्टी,…..आदेश हुए जारी
उधमसिंह नगर। उत्तराखंड में शीत लहर अपने चरम पर है ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को लेकर के जिलाधिकारी उधमसिंह नगर ने एक बार फिर स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी किए हैं।
शीतलहर के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 17 जनवरी 2024 को प्रातः 09:30 बजे जारी चेतावनी के अनुसार जनपद उधम सिंह नगर अन्तर्गत सुबह के समय घना कोहरा छाने की सम्भावना व्यक्त की गयी हैं।

उक्त कारणो से विद्यालयों में जाने वाले छात्र-छात्राओं के जीवन को आसन्न खतरे के दृष्टिगत दिनांक 18 जनवरी 2024 से दिनांक 20 जनवरी, 2024 तक (03 दिन) जनपद के समस्त ऑगनबाडी केन्द्र, शासकीय, अर्द्धशासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश घोषित किया जाता है। शिक्षणेत्तर कार्यों के दृष्टिगत समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल कार्मिक विद्यालय में यथा उपस्थित रहेंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल