उत्तराखंड: यहां दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की मौत, 6 साल का मासूम बेटा गंभीर
ऊधमसिंहनगर जिले में खटीमा नेशनल हाईवे पर नानकमत्ता के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपत्ति की मौत हो गयी। जबकि उनका छह साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम पिपलिया पिस्तौर निवासी 30 वर्षीय धर्मेन्द्र सिंह राणा पुत्र बलवीर सिंह अपनी पत्नी 27 वर्षीय विद्या देवी और छह साल के बेटे आरुष के साथ बाइक पर रिश्तेदारी से लौट रहे थे। खटीमा नेशनल हाईवे पर बाइक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद लोगों ने घायल धर्मेन्द्र उनकी पत्नी और बेटे को खटीमा अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। अस्पताल में डाक्टरों ने पति पत्नी को मृत घोषित कर दिया है। घायल बालक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
सीओ वीर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज
आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा