उत्तराखंड : यहां पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी,….मनचलों ने पति को पीटा
रुद्रपुर। उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में पत्नी से छेड़छाड़ कर रहे युवकों का विरोध करने पर पति को बेरहमी से पीट दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शिवनगर निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दीवाली की रात करीब 9 बजे वह अपने पति के साथ पास में ही पैदल आजादनगर स्थित मायके जा रही थी। रास्ते में रितिक, शिवम उर्फ अल्लू और अन्य पांच लोग मिल गये। आरोप है कि वह सभी महिला से अभ्रद भाषा का प्रयोग कर छेड़कानी करने लगे। पति ने विरोध किया तो पति के साथ मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि आरोपियों ने पटाखा छोड़ने वाले सरिया से उसके पति पर हमला कर दिया। जिससे उनको गंभीर चोटे आई। वही जब पत्नी बीच बचाव को आई तो उन लोगों ने उस पर भी हमला कर दिया। जिससे उसे भी चोट लग गई। शोर होने पर लोगों के एकत्र होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गये। मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर अनुसार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज
आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा