उत्तराखंड : यहां जिला कोर्ट के बाहर लड़की को लेकर दो गुटों के बीच जमकर हुई मारपीट
रुद्रपुर। उधम सिंह नगर जिला कोर्ट के बाहर लड़की को ले जाने को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारामारी हो गई। इस बीच राहगीरों ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लिया है।
दरअसल, ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय में एक लड़का और लड़की कोर्ट में जा रहे थे कि इसी बीच लड़की के परिवार वाले वहा पहुंच गए और अपनी लड़की को ले जाने लगे। इस बीच लड़का और लड़की के परिजनों में कहासुनी हो गई। और देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू गई।
काफी समय तक हाइवोल्टेज ड्रामा चलने के लोगों द्वारा बीच बचाव किया गया और वकील के चेम्बर तक पहुंचे गए। जिसके बाद पुलिस भी सूचना पर मोके पर पहुंची तथा अपने साथ सिडकुल चौकी ले गई। जहां दोनों पक्षों को पुलिस अपनी हिरासत में ले लिया है।
वही इस पूरे मामले में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहा है । बताया जा रहा है कि लड़की बंगाली समुदाय से है तो लड़का बाल्मीकि समुदाय से है दोनों में प्रेम प्रसंग के बाद शादी कर ली है। जिसको लेकर दोनों पक्षो में विवाद चल रहा है।


खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
करोड़ों के फर्जीवाड़े में सख्ती: चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी पर शिकंजा, लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित
श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर
महाशिवरात्रि पर बिंदुखत्ता में विराट सद्भावना सम्मेलन, सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज करेंगे संबोधित
उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज और कल साफ रहेगा मौसम, चारधामों में कड़ाके की ठंड, 9 फरवरी से बदलेगा मिजाज