उत्तराखंड : युवक की गोली मार कर हत्या, यहां मिला शव,….इलाके में हड़कंप
उधमसिंह नगर। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के अंतर्गत काशीपुर से सनसनीखेज खबर सामने आई है।
यहां टांडा उज्जैन क्षेत्र में दीवाली के दिन एक युवक का गोली लगा शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की हत्या की सूचना मिलने पर लोगों में आक्रोश फैल गया और मौके भारी भीड़ एकत्र हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मौ. टांडा उज्जैन निवासी गिरीश ठाकुर (22 वर्ष) पुत्र विजय ठाकुर का शव आज सुबह रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित सोसाइटी परिसर में मिला। शव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को घटनास्थल पर शव के पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ है। संभावना जताई जा रही है कि इसी तमंचे से युवक को गोली मारी गई है।
वहीं, परिजनों का आरोप है कि कुछ दिन पहले युवक के साथ मारपीट की गई थी। मामले में चौकी में तहरीर भी दी गई थी। उन्हें शक है कि उन्हीं लोगों ने उसकी हत्या की है। वहीं गिरीश ठाकुर कल रात दस बजे तक मौहल्ले में देखा गया था। उसके बाद से वह गायब हो गया था।
मामले में एसपी चंद्रमोहन सिंह का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर मिली है आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज
आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा