उत्तराखंड: धर्म परिवर्तन नहीं करने पर हिन्दू महिला को नौकरी से निकाला, शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने का भी लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जनपद में एस महिला ने कंपनी का सुपरवाइजर और प्लांट हेड पर धर्म परिवर्तन करने तथा शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया और महिला के इंकार करने पर नौकरी से निकाल दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद एक आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

जानकारी के अनुसार एक महिला उधमसिंह नगर के सिडकुल की बेगा कंपनी में काम करती थी। महिला का आरोप है कि प्लांट हेड नादिर हुसैन और सुपरवाइजर अली मोहम्द उससे शारीरिक संबंध बनाने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाते थे। दोनों अधिकारी हिंदू धर्म के प्रति भी गलत टिप्पणी करते थे। महिला द्वारा इंकार करने पर नौकरी से निकाल दिया गया।

ट्रांजिट कैंप निवासी महिला का कहना है कि वह सिडकुल स्थित बैगा कंपनी में पिछले डेढ़ साल से नौकरी कर रही है। कंपनी का प्लांट हेड और सुपरवाइजर रिश्ते में मामा-भांजे है और दोनों मुस्लिम समुदाय के हैं। महिला का कहना है कि दोनों उस पर अवैध संबंध बनाने का लंबे समय से दबाव बना रहे हैं थे। जिसका विरोध करने पर कुछ दिनों पहले से दोनों धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाने लगे। 2 जून को भी उन्होंने युवती पर दवाब बनाया लेकिन जब पीड़िता ने इनकार किया तो कंपनी मे प्रवेश पर नो इंट्री लगा दी। पीड़िता का कहना है कि इस मामले में थाने और चौकी के चक्कर काटे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद महिला ने हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष को पत्र भेजकर पूरी घटना से अवगत कराया।

इस मामले में महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। वह हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कंपनी गेट पर प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उधम सिंह नगर के एसपी मंजू नाथ टीसी का कहना है कि महिला की शिकायत की जांच की जा रही है तथ्यात्मक और सबूतों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad