उत्तराखंड : यहां यात्रियों से भरी बस पलटी, दो दर्जन से अधिक यात्री हुए घायल
सितारगंज। उधमसिंह नगर जनपद अंतर्गत सितारगंज के पास एन एच 74 पर ग्राम सिसैया के पास यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ने से पलट गई। बस के पलटने से लगभग दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।
वहीं सूचना पर क्षेत्राधिकार सितारगंज ओम प्रकाश सिंह समेत सितारगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज में भर्ती कराया गया है।
वहीं क्षेत्र अधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि लखीमपुर से एक बस देहरादून की ओर जा रही थी वहीं अनियंत्रित होकर सिसैया के पास पलट गई। जिसमें दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए है जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।साथी पुलिस मामले की जांच में जुड़ गई है जांच के बाद ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत