उत्तराखंड: यहां 1498 नशीले इंजेक्शनों के साथ 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
काशीपुर। उत्तराखंड के काशीपुर कुंडा थाना पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 1498 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया।
एसपी अभय सिंह व सीओ वंदना वर्मा ने आज कुंडा थाने में खुलासा करते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर कुंडा थानाध्यक्ष दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ढेला पुल के पास से बाइक सवार सुमित कुमार पुत्र रामअवतार निवासी ग्राम मिलक थाना स्वार जिला रामपुर, मोहम्मद असलम पुत्र मकसूद निवासी सुल्तानपुर पट्टी थाना बाजपुर को गिरफ्तार किया है।
तलाशी लेने पर उसके पास से एक सफेद प्लास्टिक के कट्टे में 1498 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया। में आरोपियों ने बताया कि इंजेक्शनों को स्वार निवासी नदीम नाम के व्यक्ति से सस्ते दामों में खरीदकर सुल्तानपुर पट्टी बाजपुर काशीपुर क्षेत्र में महंगे दामों में बेचते हैं। पुलिस टीम में कुंडा थाना अध्यक्ष दिनेश फर्त्याल, एसआई कैलाश देव, कांस्टेबल नरेश चौहान, हेमंत कुमार शामिल रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (24 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, एक युवक की मौत; दो गंभीर, कार के उड़े परखच्चे
आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत